{"_id":"66564bcf18f6a6b8f4076c12","slug":"14-youth-were-saved-from-drowning-in-three-incidents-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-112534-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन घटनाओं में 14 युवा डूबने से बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन घटनाओं में 14 युवा डूबने से बचाए गए
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में मंगलवार को अमंगल होने से बच गया। तीन घटनाओं में गंगा में नहाते समय डूब रहे 14 अधिक युवाओं को मल्लाहों ने बचा लिया। मल्लाहों की सूझबूझ और बहादुरी से सीतामढ़ी फिर कलंकित होने से बच गया है।
भीषण गर्मी और उमस के चलते इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक लोग गंगा नहाने के लिए सीतामढ़ी घाट पर पहुंच रहे हैं। परदेसियों के साथ उनके परिजन, युवा गंगा नहाते हुए पानी में मस्ती करते हैं। इसी के कारण हादसे होते हैं। इस महीने भी गंगा में डूबने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तीन बार में 14 युवा गंगा में स्नान करते समय डूबने लगे। इन लोगों को गंगा घाट पर मौजूद मल्लाह लथेरन निषाद, लवकुश निषाद, प्रदुम्न निषाद, विशाल निषाद, पंचू निषाद और मनीष निषाद ने बचा लिया। लवकुश ने बताया कि तीन बार में 14 लोगों को बचाया गया। हालांकि गंगा ये लोग कहां के और कौन थे, यह जानकारी नहीं मिल सकी।