फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 candidates filed papers on the last day

Bhadohi News: आखिरी दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
14 candidates filed papers on the last day
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी गई। जिले में कुल 27 ने नामांकन किए हैं। सोमवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद, बसपा के हरिशंकर चौहान समेत पांच ने दोबारा नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

भदोही लोकसभा में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से छह मई तक चली। अब तक 27 लोगों ने नामांकन किए। शनिवार को 18 नामांकन हुए थे जबकि सोमवार को 14 ने पर्चे दाखिल किए। भाजपा के डॉ. विनोद बिंद और बसपा हरिशंकर चौहान के उम्मीदवारों के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से अखिलेश कुमार और राष्ट्र उदय पार्टी से कृष्ण देव पाल ने दोबारा से पर्चा दाखिल किया। सशक्त समाजवादी पार्टी से बैजनाथ यादव, शोषित संदेश पार्टी से वीरेंद्र कुमार चौबे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से लालती देवी, आधी आबादी पार्टी से करण शुक्ला और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शाहजहां बेगम, दीनानाथ उपाध्याय, लोकप्रभा चौहान, ब्रह्मानंद तिवारी, श्यामधर त्रिपाठी, जियाउल हक, कृष्ण कुमार यादव, विनय कुमार मिश्रा, राजेश गुप्ता, धीरेंद्र कुमार तिवारी ने रिटर्निग आफिसर विशाल सिंह व सहायक रिटर्निग आफिसर भानसिंह के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम रहे। प्रत्याशियों के साथ जाने वाले प्रस्तावकों के अलावा अन्य भी जो लोग थे। उन्हें कलेक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया जाता है। इसके अलावा सपरतहां-मुख्यालय मार्ग पर 200 मीटर पहले ही वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अंदर ड्रोन, सीसीटीवी और पुलिसकर्मियों की निगेहबानी बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 41 पर्चे खरीदे गए थे। इसमें से केवल 27 उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया। भाजपा, बसपा समेत पांच लोगों ने दो बार नामांकन किए हैं।

मैदान में आए 27 उम्मीदवार
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रेमचंद बिंद (दो बार), राष्ट्रीय समाज पक्ष के रामप्रकाश, सनातन संस्कृति रक्षा दल से पंकज कुमार द्विवेदी, परिवर्तन समाज पार्टी से नीतू श्रीवास्तव, राष्ट्र उदय पार्टी से कृष्ण देव पाल (दो बार), निर्दलीय उम्मीदवार विकास मिश्रा, भाजपा के डॉ. विनोद बिंद (दो बार), इंडिया गठबंधन के ललितेश पति त्रिपाठी, बसपा के हरिशंकर चौहान (दो बार), ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक से सुशील, रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (ए) से अखिलेश (दो बार), सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राजनारायण पटेल, भारतीय कामगार पार्टी से कृष्ण मुरारी, निर्दलीय शाहजहां बेगम, दीनानाथ उपाध्याय, लोकप्रभा चौहान, ब्रह्मानंद तिवारी, श्यामधर त्रिपाठी, जियाउल हक, कृष्ण कुमार यादव, विनय कुमार मिश्रा, राजेश गुप्ता, धीरेंद्र कुमार तिवारी, बैजनाथ यादव, शोषित संदेश पार्टी से वीरेंद्र कुमार चौबे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से लालती देवी, आधी आबादी पार्टी से करण शुक्ला ने नामांकन किया है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed