फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1337 candidates absent in both shifts on the second day of the police recruitment exam

Bhadohi News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनो पाली में 1337 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
1337 candidates absent in both shifts on the second day of the police recruitment exam
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थीयों की जांच करती महिला पुलिसकर्मी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार को भी छह केंद्रो पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 1337 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने वाले अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को संतुलित बताया। गणित और अंग्रेजी को छोड़कर अन्य प्रश्न सही रहे। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने ज्ञानपुर के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बुधवार को तीसरे दिन परीक्षा समाप्त होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सात बजे से ही काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पर अभ्यर्थी और उनके अभिभावक पहुंचने लगे। गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 10 से 12 बजे पहली और दोपहर तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा चली। दूसरे दिन अधिकतर अभ्यर्थी मिर्जापुर, प्रतापगढ़ से आए। माइनस मार्किंग न होने से अभ्यर्थियों ने 150 में ज्यादातर प्रश्नों को किया।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 2976 अभ्यर्थियों में 2290 उपस्थित और 686 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2976 में 651 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 1337 परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई। डीएम और एसपी ने जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुरका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा देने के लिए 12 बजे तक केंद्रो पर पहुंचे अभ्यर्थी धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अभ्यर्थी
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्न संतुलित रहे। पढ़ने वाले अभ्यर्थी ही मेरिट में आएंगे। 150 में सभी प्रश्न किया हूं। 120 प्रश्न सही होने की उम्मीद है। - विवेक तिवारी, प्रतापगढ़

- सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन रहे, जिन्हें हल करने उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। वहीं रीजनिंग के सवालों ने समय ज्यादा लिया जिससे कुछ सवाल छूट भी गए। - तनु सिंह, मिर्जापुर
- पेपर अच्छा हुआ है। करंट और रचनाओं वाले सवाल थोड़े कठिन थे। सभी प्रश्नों का जवाब दी हूं। उम्मीद है कि मेरिट में आ जाऊंगी।- संगीता पाल, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed