फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्मृति ईरानी ने बोला कांग्रेस पर हमला

स्मृति ईरानी ने बोला कांग्रेस पर हमला

Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने बोला कांग्रेस पर हमला

विज्ञापन
गोपीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यहां भाजपा की विजय संकल्प सभा में चुनावी प्रचार का शंखनाद करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के खजाने को साफ करने वाले ‘हाथ’ को सत्ता से दूर रखें। कहा कि यह पांच साल के भाजपा शासन का ही असर है कि राम का नाम लेने से कतराने वाले लोग जनेऊ पहनकर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।
गोपीगंज के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो कांग्रेस कहती थी कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है, वह अब मंदिरों में घूम रहे हैं। जिनके पास विदेश घूमने का ही वक्त था, वे आज गंगा मैया का दर्शन कर रहे हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए पांच लाख करोड़ रुपये जनता को दिए। लेकिन, राहुल गांधी कहते हैं कि कांग्रेस दो लाख करोड़ निकाल लेगी। अब वह बताएं कि दो लाख करोड़ का कांग्रेस करेगी क्या? कहा कि यह कांग्रेस का वह हाथ है, जिसने वर्षों तक देश के खजाने को साफ किया। अब एक गरीब परिवार का सदस्य देश का चौकीदार है, राहुल का यह सपना सच नहीं होने देगा। स्मृति ने कहा कि किसने सोचा था कि कांग्रेस देश को अपमानित करने वालों का साथ देकर पाकिस्तान के साथ खड़ी हो जाएगी। उन्होंने पित्रोदा पर भी तीखे तंज कसे। उन्होंने सवाल किया कि जो कांग्रेस सेना प्रमुख और एयर चीफ मार्शल पर सवाल उठाए, क्या उसे चुना जाना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है कि देश की बागडोर राष्ट्रवादियों के हाथ में देंगे।

हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो क्या होगा
सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो क्या होगा? भीड़ से जवाब आया पंक्चर हो जाएगी। इस पर स्मृति ने कहा कि जो पहले ही पंक्चर हो, उसके बारे में क्या बोलूं। जनता विकास चाहती है। इसलिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही का किया विकास
स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भदोही जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। 1.75 लाख परिवारों को राशन कार्ड दिया गया। 38 हजार वृद्धों को पेंशन, 90 हजार को सुरक्षा बीमा, 1.10 लाख गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि सड़क, व्यायामशाला और सत्संग भवन बनवाए गए। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भी संबोधित किया। संचालक पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेंद्र दुबे, सुनील दुबे, कन्हैया पांडेय, डॉ. अजय शुक्ला, प्रवेश तिवारी, प्रदीप सिंह, डॉ. राकेश दुबे, अशोक जायसवाल, हीरालाल पासवान, घनश्याम मिश्रा, कन्हैयालाल मिश्रा, संतोष पांडेय, अजय पांडेय, सर्वेश पांडेय, ओमप्रकाश पांडे, सपना दुबे, महेंद्र बिंद, संगीता खन्ना, हीरालाल मौर्य, शिवभूषण उपाध्याय आदि मौजूद रहे। ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed