फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सांसद निधि: ओपेन हाल और यात्री शेड पर मेहरबानी

सांसद निधि: ओपेन हाल और यात्री शेड पर मेहरबानी

Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांसद निधि: ओपेन हाल और यात्री शेड पर मेहरबानी

विज्ञापन

ज्ञानपुर। निधि खर्च करने में सांसद वीरेंद्र सिंह ने कंजूसी नहीं दिखाई, हालांकि कुछ परियोजनाओं पर वह खास मेहरबान रहे। पांच साल में निधि के 25 करोड़ रुपये में से सर्वाधिक सात करोड़ सत्संग भवन (ओपन हॉल) और यात्री शेड पर खर्च किए गए। 2014-15 में जहां 13 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं वहीं 2018-19 में 150 परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया। इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग, स्कूल कक्ष, सुंदरीकरण और स्ट्रीट लाइट पर भी बजट जारी किया गया।
2014 के लोकसभा चुनाव में भदोही संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद सिंह ने संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से भदोही जिले की तीन ज्ञानपुर, भदोही और औराई में करीब 14 करोड़, जबकि प्रयागराज की हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों ं में 11 करोड़ रुपये खर्च किए। सांसद ने निधि में सर्वाधिक बजट ओपन हॉल और यात्री शेड पर खर्च किया। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 25 ओपन हॉल के निर्माण पर करीब चार करोड़, लगभग दो सौ यात्री शेड पर तीन करोड़, स्कूल भवन पर दो करोड़, 2200 स्ट्रीट लाइट पर डेढ़ करोड़ और 100 संपर्क मार्ग पर दो करोड़ के करीब खर्च हुए। इसी तरह पिछड़े क्षेत्र करियांव में 17 लाख, निदूर में 21 लाख और चौरी बाजार 35 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़कें बनवाईं गईं। 100 से अधिक हैंडपंप लगाने का भी दावा किया गया। विकास भवन के आंकड़ों की मानें तो 2014-15 में 13 परियोजनाएं, 15-16 में 10 परियोजनाएं, 16-17 में 70 परियोजनाएं और चुनावी वर्ष 18-19 में 150 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने कहा कि पांच साल के दौरान जरूरत के हिसाब से निधि अलग-अलग क्षेत्रों में खर्च की गई। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से करोड़ों की परियोजनाएं जिले में लाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed