{"_id":"5c17ea61bdec2256c210cd0c","slug":"131545071201-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेडा के अफसर को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेडा के अफसर को कारण बताओ नोटिस
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सेमराध कल्पवास मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 30 दिसंबर तक सभी कार्य पूूर्ण कराने का निर्देश दिया। नेडा के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया।
डीएम ने कहा कि एक जनवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले मकर माघ कल्पवास मेले में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसके लिए विभाग तैयार हो जाएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सेमराधनाथ मेले में जरूरत के हिसाब से चकरप्लेट लगवाएं और जमीन को समतल करें। सड़क मरम्मत का कार्य 25 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण करा दिया जाए। एक्सईएन बिजली को भी निर्देश दिया कि विद्युतीकरण की व्यवस्था कर दें। सीएमओ से कहा कि रोस्टर वार एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम की तैनाती की जाए। मोबाइल नंबर सहित सूची उपलब्ध कराया जाए। अस्थायी शौचालय का निर्माण, लाइट, पानी का टैंकर मेले की सफाई के लिए सफाई कर्मी और फॉगिंग, ब्लीचिंग की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश ईओ नगर पालिका गोपीगंज को दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि अस्थायी हैंडपंप की व्यवस्था एक सप्ताह में कराएं। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम अमृता सिंह आदि रहे।