{"_id":"5c17e889bdec2256bc428d36","slug":"131545070729-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क लेकर कटपास बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क लेकर कटपास बनाने का आरोप
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। हाईवे का सिक्सलेन निर्माण कार्य रुकने के बाद बैरिकेडिंग कर डिवाइडर से कट पास बना रहे एनएचएआई के कर्मचारियों पर मनमाने ढंग से कट पास निकालने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि काम में लगे कर्मचारी जनता के हित का ध्यान नहीं रख रहे हैं और सुविधा शुल्क लेकर काफी दूर-दूर मनमाने ढंग से कट पास निकाल रहे हैं।
गोपीगंज नगर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते लग रहे जाम को लेकर निर्माण कार्य को रोककर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एनएच कर्मी सड़क के मध्य टीन शेड लगाकर बैरिकेडिंग कर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि काफी दूर-दूर कट छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों ने कर्मियों पर जनता के हित को ध्यान में न रखते हुए कहीं-कहीं सुविधा शुल्क लेकर मनमाना कटपास खोलने का आरोप लगाया। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कहा कि पहले राजमार्ग के मध्य एक छोटा डिवाइडर बना था, जिससे नागरिकों को सड़क आर-पार करने में काफी सुविधा रहती थी। लेकिन अब पूरे मार्ग के बीच डिवाइडर बनाया जा रहा है। पूरी तरह से बंद कर दिए जाने के बाद व्यापार पर असर पड़ रहा है। साथ ही गंभीर रोगियों को हास्पिटल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। नाराजगी जताने वालों में मुख्य रूप से श्रीकांत जायसवाल, दिनेश, राजेश, बबलू, बब्बू गुप्ता, राकेश, विदेशी, बच्चा समेत अन्य लोग रहे।