{"_id":"5c13eb51bdec225a280c63bd","slug":"131544809297-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से बनेगा आशा ज्योति केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से बनेगा आशा ज्योति केंद्र
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब महिलाओं को जिला मुख्यालय पर एक ही छत के नीचे चिकित्सकीय, काउंसिलिंग, प्रशिक्षण आदि सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए सरकार ने आशा ज्योति केंद्र के लिए तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की है। साथ ही इसके लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। इस केंद्र के निर्माण से महिलाओं को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को अब एक छत के नीचे न्याय और लाभ दोनों मिलेगा। शासन निराश्रित और निर्बल महिलाओं को सहूलियत देने के लिए जिले में आशा ज्योति केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए 100 शैय्या अस्पताल के समीप जमीन का चयन हो गया है। शासन से तीन करोड़ स्वीकृत हो चुका है। निर्माण एजेंसी के चयन के बाद भवन बनना शुरू हो जाएगा।
प्रदेश और केंद्र सरकार की चलाई जा रही कई कल्याकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ग्राम प्रधान से लेकर सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। तमाम मेहनत के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाता। इसी तरह अलग-अलग उत्पीड़न के मामलों में थानों से न्याय नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हो जाती हैं। शासन ने ऐसी महिलाओं को राहत देने के लिए आशा ज्योति केंद्र की स्थापना कराएगी। केंद्र को एटीएम सहित बैकिंग सुविधाओ से जोड़ा जाएगा। जिला प्रोवंशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाया जाएगा। यह केंद्र मिशन के अंतर्गत महिलाओ में सकारात्मक आत्मछवि, आत्म विश्वास सामाजिक और आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 जिलो में यह केंद्र स्थायी रूप से संचालित है जबकि 64 जिलो में अस्थायी है जिसमें भदोही जनपद का भी नाम है। उन्होंने कहा कि 100 शैय्या जिला अस्पताल के समीप 350 स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित की गई है। शासन से तीन करोड़ बजट भी स्वीकृत हो चुका है। शासन निर्माण एजेंसी का चयन करेगी और उसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आशा ज्योति केंद्र में यह सुविधाएं होंगी
महिला हेल्पलाइन,
महिला रिपोर्टिंग चौकी,
कानूनी सहायता, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र
पीड़ित महिलाओं के बच्चों के लिए अल्पावास गृह