{"_id":"5c0c118dbdec2241b77104ce","slug":"131544294797-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर जाकर देखी योजना की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर जाकर देखी योजना की हकीकत
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भाजपा के कमल संदेश पदयात्रा अभियान में शनिवार को औराई के लोकमनपुर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली गई। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा को जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने हरी झंडी दिखाई। लोकमनपुर से शुरू हुई पदयात्रा दिघवट, उदयकरनपुर, मढौली समेत आसपास के कई गांवों में पहुंची।
डोर टू डोर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीएम आवास, शौचालय निर्माण संग सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत देखी। ग्रामीणों से संवाद के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार अगड़े, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों सभी के लिए विकास कर रही है। अभोली मंडल में पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन लाल बिंद और पंकज पांडेय के नेतृत्व में देवदासपुर गांव में पदयात्रा निकाली गई। जिला महामंत्री दिनेश पांडेय के नेतृत्व में कई गावों में पदयात्रा निकालकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर कमला बिंद, गोवर्धन राय, लाल बहादुर पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा, चंदन पांडेय, देवी चरण, गावस्कर , रोहित पांडेय, गोरेलाल, दिनेश पाठक, जयचंद, बृजेश सिंह, सुरेंद्र पांडेय, राजधर पांडेय, अंकित मिश्रा, चंद्रमणि पांडेय, लालधर पांडेय आदि रहे।