{"_id":"5c0aad34bdec22417a2ed311","slug":"131544203572-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अस्पतालों की जांच, अभिलेख तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अस्पतालों की जांच, अभिलेख तलब
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई के त्रिलोकपुर नहरा स्थित दो अस्पतालों की शुक्रवार को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आरएस केसरी ने जांच की। संचालकों के न मिलने पर उन्होंने सभी अभिलेख को तलब किया। चेतावनी दिया कि अभिलेेख न प्रस्तुत करने पर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
माह भर पूर्व ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि त्रिलोकपुर नहरा स्थित एक क्लीनिक और एक जच्चा-बच्चा केंद्र फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। दोनों अस्पतालों में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सहाय ने जांच के लिए जिला कुष्ठ अधिकारी को नामित किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे डॉ. आरएस केसरी अचानक दोनों अस्पतालों की जांच करने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। जांच अधिकारी को मौके पर संचालक नहीं मिले। जिससे वह अभिलेखीय जांच नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद कर्मियों से तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अभिलेख आने के बाद सत्यता की जांच की जाएगी। अगर अवैध संचालन मिला तो उसे बंद कराया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जांच अधिकारी के अस्पताल पहुंचने से पूर्व सूचना लीक हो गई। इससे संबंधित केंद्रों पर कोई नहीं मिल सका।