{"_id":"5c095c9abdec2241427bc058","slug":"131544117402-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पास मशीन के बारे में दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पास मशीन के बारे में दिया प्रशिक्षण
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को जिलापूर्ति विभाग ने नगर के कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक पाइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन के संचालन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने कोटेदारों से कहा कि अब ई-पास मशीन से ही अनाज का वितरण होगा। जिनका आधार कार्ड नहीं है, उन्हें मैनुअल रजिस्टर से अनाज दें।
उन्होंने कहा कि गरीबों को पूरी ईमानदारी से शत-प्रतिशत अनाज मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही का बर्दाश्त नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर जांच में दोषी मिलने कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान कोटेदारों को ई-पॉस मशीन का संचालन कर दिखाया गया। यह भी बताया गया कि सभी कार्डधारकों के घर के सभी सदस्यों के नाम मशीन के जरिए फीड कर दें ताकि बाद में परिवार का कोई भी सदस्य आए तो उसे राशन दिया जा सके। यह भी कहा कि कोटेदारों ने एक दिन दुकान खोल कर वितरण बंद कर देते हैं। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी कि महीने में कम से कम एक सप्ताह लगातार दुकान खोलें। इस मौके पर एसडीएम यमुनाधर चौहान भी मौजूद रहे। कहा कि जिनके पास कार्ड न हो उन्हें भी अनाज मिलना चाहिए। यदि किसी को वंचित किया गया तो कार्रवाई होगी। बैठक कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, रमेशचंद पांडेय, मनीष राय, प्रेम बहादुर दुबे, चंद्रबालक यादव, योगेश, शोहराब अंसारी, गुड्डू खां, तिलकधारी यादव, अनिल दुबे आदि मौजूद रहे।