{"_id":"5bdb4973bdec2269663360e7","slug":"131541097843-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से आनंद नगर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से आनंद नगर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक का बूम बृहस्पतिवार को चारपहिया वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दिन में करीब साढ़े चार घंटे तक गेट खुल नहीं सका। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई और ट्रेनों को कॉशन के सहारे चलाया गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
भदोही स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि दोपहर 1.40 बजे छपरा से दुर्ग जाने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस के आने की सूचना पर आनंद नगर का रेलवे फाटक बंद कराया गया। ट्रेन के जाने के बाद इससे पहले की गेटमैन गेट खोलता उसी समय ज्ञानपुर रोड से आई एक मैजिक वाहन ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही ऊपरी हिस्सा टेढ़ हो गया। इसके बाद गेट को खोल पाना मुश्कल हो गया। काफी प्रयास के बाद गेट नहीं खुल सका तो उसे बंद कर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान रेलवे फाटक से साढ़े चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान दुपहिया वाहन आते जाते रहे। आरपीएफ चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मैजिक कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर रेलवे कंट्रोल को सूचना देेने के बाद आए इंजीनियरों की टीम ने गेट को ठीक किया, तब जाकर गेट दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन