फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तंबाकू के सेवन से नपुंसकता का खतरा

तंबाकू के सेवन से नपुंसकता का खतरा

Tue, 30 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
तंबाकू के सेवन से नपुंसकता का खतरा
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को तंबाकू के रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें तंबाकू के सेवन से होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विश्व में तंबाकू सेवन से हर साल 60 लाख लोगों की मौत होती है जो किसी बीमारी से काफी अधिक है। देश में प्रतिदिन 2200 और साल में नौ लाख को जान गवानी पड़ती है, जो कि क्षय रोग, एड्स और मलेरिया से होने वाली मौतों से काफी अधिक है। देश में कैंसर से मरने वाले 100 रोगियों में 40 तंबाकू के प्रयोग के कारण मरते है। जर्दा, खैनी, हुक्का, गुटका, तंबाकू युक्त मसाला, मावा, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन तंबाकू में आता है। 13 से 15 वर्ष की उम्र में तंबाकू सेवन करने से नपुंसकता पैदा होती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे कैंसर के अलावा हृदयरोग, मधुमेह, क्षय रोग, लकवा, दृष्टिहीनता आदि रोग भी होने का खतरा होता है। तंबाकू सेवन करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए भी एक कैंसर है। इलाज के लिए वह अपने परिवार को आर्थिक विपत्ति में डाल देता है। धूम्रपान छोड़ने कई फायदे हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed