{"_id":"5a4693714f1c1bd1408bfa22","slug":"131514574705-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती के खिलाफ बिफरे लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती के खिलाफ बिफरे लोग, किया प्रदर्शन
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार भोर में पांच बजे के आसपास कटी बिजली दोपहर 12 बजे आई। उसके बाद भी बिजली की कटौती दिन भर चलती रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से सुबह तीन घंटे हैंडपंपों पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। इस दौरान लोगों के बीच पानी के लिए किचकिच भी होती रही। लगातार सात घंटे बिजली न रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। ज्यादातर लोग बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारियों से बिजली कटौती को लेकर जानकारी लेते रहे। सूबे में सत्ता बदल गई, लेकिन लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी के दिनों की तरह ठंड में भी बिजली आपूर्ति एकाएक चरमरा जा रही है। ग्रामीण इलाकों के इतर जिला मुख्यालय पर भी एकमुश्त सात घंटे की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। अक्सर दिन में दो से तीन घंटे गुल रहने वाली बिजली शुक्रवार को भोर में पांच बजे अचानक गायब हो गई। इसके बाद लोग बिजली के इंतजार में बेहाल रहे, लेकिन बिजली के दर्शन दोपहर 12 बजे हुआ। आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन शाम तक आवाजाही का खेल चलता रहा। दोपहर दो बजे बिजली कटी। 10 मिनट बाद आई, लेकिन शाम चार बजे फिर गायब हो गई। इसके बाद साढ़े चार बजे बिजली के दर्शन हुए। शाम को सवा पांच बजे के आसपास बिजली फिर गुल हो गई। अघोषित कटौती ने लोगों को पानी के लिए बेहाल कर दिया। घरेलू कार्यों के साथ ही ड्यूटी आदि पर जाने के लिए लोगों को सुबह ही पानी की जरूरत होती है। ठंड में ताजे पानी से नहाने का इंतजार करने वाले लोग ताकते रह गए। गैस आदि पर पानी गर्म कर लोगों ने स्नान किया। सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली न रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। ज्ञानपुर के पुरानी देहाती, छोटा डीह, बड़ा डीह समेत अन्य मोहल्लों में लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाए रहे। विभागीय अफसरों से लेकर कर्मचारियों को फोन कर लोग बिजली आपूर्ति का अपडेट लेते रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञानपुर अमर सिंह ने कहा कि मिर्जापुर में कुछ फॉल्ट होने की वजह से मेन से ही बिजली काटी गई थी। दोपहर बाद सबकुछ सामान्य हो गया। शासन से तय रोस्टर के अनुसार ही बिजली देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन