{"_id":"5a3d60694f1c1b0d788b4713","slug":"131513971817-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मुल्य वृद्धि को लेकर आप का अनुठा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मुल्य वृद्धि को लेकर आप का अनुठा प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बिजली मुल्य वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनूठा प्रदर्शन किया। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंच कर आप कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौपा।
जिला संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 8 माह हो गए। निकाय चुनाव के तुरंत बाद योगी सरकार ने बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर दी। इस मूल्य वृद्धि को कर सरकार ने ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। कहा कि शहरी बिजली पहले से ही महंगी थी उसमें भी 15 फीसदी की भारी वृद्धि कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दर में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सरकार किसानों की कमर तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां 2 किलो वाट तक के अनमीटर्ड लोड पर फिक्स चार्ज 180 रूपये लिए जाते थे। वही अब उसे बढाकर 300 रूपये कर दिया गया। ऐसे में उपभोक्ता को 360 रूपये के बजाय अब 600 रूपये प्रति माह देना होगा। वही 5 किलो वॉट से ट्यूबवेल चलाने वाले किसान को 1000 रूपये प्रति माह की जगह अब 1500 रूपये देने होगे। आप कार्यकर्ता एक्सीएन कार्यालय के समझ पहुंच कर थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर चांद मंसूरी, राजेश जायसवाल, इजहार अहमद, गुडिया बेगम, विनोद सेठ, फैयाज खां, केडी मिश्रा, मंसूर आलम, बबलू शाह, सलमान अहमद आदि रहे।