फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बालक में शिव और बालिका में अंजली का दबदबा

बालक में शिव और बालिका में अंजली का दबदबा

Fri, 22 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बालक में शिव और बालिका में अंजली का दबदबा
बालक में शिव और बालिका में अंजली का दबदबा
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें फुटबाल, खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

एथलेटिक्स पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में चंद्रमणि बिंद प्रथम, सद्दाम द्वितीय और पवन देव तृतीय रहे। 3000 में शिव प्रसाद प्रथम, राहुल द्वितीय और प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में मिलन प्रथम, प्रवीण द्वितीय और शुभम गुप्ता तृतीय रहे। लंबी कूद में सद्दाम प्रथम, चंद्रभान द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। गोला थ्रो में प्रथम अभिषेक, द्वितीय मनीष और तृतीय राहुल कुमार रहे। जेवलिन में राहुल यादव प्रथम, रामेश्वर सिंह द्वितीय और राहुल कुमार तृतीय रहे। कुश्ती की पांच श्रेणी में प्रथम मोनू कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, शेरू, रहमान अली, आनंद रहे। महिला वर्ग के 100 मीटर में सोनी गौतम प्रथम, रीतू देवी द्वितीय और अंजली पटेल तृतीय ने स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में सिमरन बानो प्रथम, रीता देवी द्वितीय और श्रेया यादव तृतीय रहीं। लंबीकूद में प्रथम अंजली पटेल, द्वितीय काजल यादव और तृतीय स्थान ममता मौर्या को मिला। गोला थ्रो में प्रथम अंजली पटेल, द्वितीय शिवानी मौर्या और तन्नू सिंह तृतीय स्थान प रहीं। जैवलिन थ्रो में तन्नू सिंह प्रथम, नीलम मौर्या और रीतू पटेल त़ृतीय रहीं। पुरुष वर्ग फुटबाल में जीआईसी की टीम विजेता जबकि ज्ञानपुर क्लब उपविजेता बनीं। खो-खो में मुंशीलाटपुर स्टेडियम विजेता और उपविजेता एपीएस अमिलौरी की टीम रही। केंद्र की जिला समन्वयक शमीम बेगम, क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, रामआसरे सिंह, प्यारे लाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन राजाराम और धन्यवाद उदयभान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed