{"_id":"59bc2de74f1c1b8f688b4c36","slug":"131505504743-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज परिसर में महीनों से गिरा है विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज परिसर में महीनों से गिरा है विद्युत पोल
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर परिसर में कई महीने से विद्युत पोल गिरा पड़ा हैं। पोल गिरने से बिजली के तार जमीन पर फैले हुए हैं। शिकायत के बाद भी पोल को ठीक नहीं किया जा रहा है।
कालेज परिसर में विद्युत पोल गिरने से पानी का पंप नहीं चल पा रहा है, जिससे कालेज में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि इसकी कई बार लिखित शिकायत बिजली विभाग से की जा चुकी है। मगर विद्युत विभाग बिजली के खंभे को ठीक नहीं करा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के जेई, एसडीओ से कई बार बात की गई, केवल आश्वासन मिल रहा है। खंभे को ठीक नहीं कराया जा रहा है। खंभा गिरने से तार टूटकर जमीन से पर फैल गया है। तार टूूटने से कई विभागों में बिजली नहीं पहुंच रही है। पानी का पंप नहीं चल रहा है, पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है।