{"_id":"59bc2cfa4f1c1b35688b4c2a","slug":"131505504506-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 3.37 लाख मवेशियों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में 3.37 लाख मवेशियों को लगेगा टीका
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
खुरपका, मुंहपका समेत अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा विभाग 45 दिन तक जिले में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाएगा। 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में 3.37 लाख पशुओं का टीकाकरण होगा। इसके लिए, 21 टीमों को लगाया गया है। टीकाकरण के दौरान आठ माह की गर्भवती और चार माह से छोटे मवेशी को टीका नहीं लगेगा।
बारिश न होने से आम आदमी के साथ मवेशी भी संक्रामक रोग के शिकार हो रहे हैं। धूप, उमस अधिक होने से तमाम प्रकार की जहरीली घास और रोग जनित मच्छर फैल गए हैं। ऐसे घास के सेवन और मच्छरों के काटने से मवेशी बुखार, खुरपका, मुंहपका समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा विभाग की ओर से टीकाकरण का विशेष अभियान चलाएगा, जिसमें तीन लाख 37 हजार मवेशियों का टीकाकरण होगा। 21 टीमों को निगरानी के लिए रखा गया है। टीम में एक पशु चिकित्साधिकारी समेत पांच कर्मी रहेंगे। 45 दिनों तक चलने वाले अभियान में पशुओं को जांच-पड़ताल कर टीका लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने बताया कि विभागीय केंद्रों पर टीकाकरण होने के साथ गांव में जाकर टीका लगेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से मवेशी को बचाने के लिए यह टीका आठ माह की गर्भवती मवेशी को नहीं लगेगा। चार माह से छोटे बच्चों को भी टीकाकरण से दूर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी दवाएं ब्लॉक स्तर पर स्थित केंद्रों पर भेज दिया गया है।