फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 से अनिवार्य हो जाएगा ई-वे बिल का इस्तेमाल

16 से अनिवार्य हो जाएगा ई-वे बिल का इस्तेमाल

Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
16 से अनिवार्य हो जाएगा ई-वे बिल का इस्तेमाल
भदोही। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के अंतर्गत ई-वे बिल की व्यवस्था 16 अगस्त से पूरी तरह से लागू हो जाएगी। विभागीय अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर हो गए हैं तथा व्यवसायियों को प्रशिक्षित करने में लगे हुए हैं। पिछले दो दिनों ने नगर स्थित जीएसटी कार्यालय में ई-वे बिल संबंधी समस्याएं और अधिक आ रही हैं। उनका कहना है कार्यालय में दिन दिन भर इस पर कार्यशाला चल रही है। ई-वे बिल संबंधी कोई भी भ्रांति कार्यालय आकर दूर की जा सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहायक आयुक्त जीएसटी संजय सिंह ने बताया कि कुल तीन प्रकार के ई-वे बिल का इस्तेमाल व्यापारियों को करना है। ई-वे बिल संख्या तीन को भरना कूरियर कंपनियों की जिम्मेदारी होगी। ई-वे बिल संख्या दो उन व्यापारियों के लिए अनिवार्य होगा, जो लोहा, मेंथो आयल, सुपाड़ी, पान मसाला गुटखा अथवा वनस्पति कहीं से मंगाता अथवा बेचता है तो आवश्यकता पड़ेगी। ई-वे बिल संख्या एक यूपी का कोई व्यापारी जब गैर प्रांत से कर योग्य वस्तु यूपी में मंगाता है तब इसकी आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि यदि भदोही के कालीन कारोबारी बिकानेर से काती मंगाते हैं तो ई-वे बिल संख्या एक लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि भदोही के कालीन उद्यमियों को अपने प्रांत में ही कोई माल भेजने पर ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं होगी तथा यदि जाब वर्क के माल कहीं भेज रहे हों तो चालान होना चाहिए और यदि माल किसी को बेच रहे हैं तो बिल होना आवश्यक है। क्षेत्रीय सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रारंभ में ई-वे बिल को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है जिसको देखते हुए सरकार ने 15 अगस्त तक की मोहलत दी थी लेकिन 16 अगस्त से यह पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा। कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रांति को दूर करने के लिए लोग क्षेत्रीय जीएसटी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed