फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1310 cases resolved

1310 मामले हुए निस्तारित

Sun, 09 Apr 2017 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 09 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आ योजित द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1310 मामले निस्तारित किए गए। निस्तारित मामलों से कुल 15सौ लोग लाभान्वित हुए।लोक अदालत में आपराधिक मामलों में कुल एक लाख 20 हजार पांच सौ 20 रुपये अर्थदंड वसूले गए। साथ ही 13 हजार आठ सौ रुपये स्टांप कमी वसूल की गई। वहीं उत्तराधि कार के मामले में एक लाख 97 हजार नौ सौ 98 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जा री किया गया।दुर्घटना प्रतिकर के मामले में 28 लाख पांच हजार रुपये मृतकों के आश्रितों एवं घाय लों को क्षतिपूर्ति दिलाई गई।बैंकों के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 70 लाख 23हजार सात सौ चार रुपये की समझौ ता राशि तय की गई।        
विज्ञापन

लोक अदालत में जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने 21 मामले निस्तारित कर 13 लाख 15 हजा र क्षतिपूर्ति दिलाई।अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार ने मोटर दुर्घटना में एक मामले में डेढ़ लाख प्रतिकर, एडीजे तृतीय चंद्रशेखर प्रसाद ने आपराधिक के 29 मामलों में 73 हजार अर्थदंड, मो टर दुर्घटना के दो मामले में तीन लाख 40 हजार प्रतिकर,एडीजे त्वरित अंगद प्रसाद ने आपराधि क के दो, एडीजे अशोक द्विवेदी ने भरण पोषण के दो, आपराधिक के दो मामले निस्तारित किए। सीजेएम संजीव कुमार सिंह ने आपराधिक के 398 मामले निस्तारित कर 33 हजार आठ सौ दस, सिविल जज सीडि. डॉ.सत्यवान सिंह ने व्यवहारिक एवं उत्तराधिकार के कुल दस वाद निस्तारित किया। पौने दो लाख से अधिक का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। एसीजेएम प्रवीण कुमार पांडेय ने आपराधिक के 42 मामले 17 हजार तीन सौ 50 रुपये अर्थदंड, अपर सिविल जज चंद्र मो हन मिश्र ने सिविल के चार मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परवेज अख्तर ने आपराधिक के आठ मामले में 1550 रुपये अर्थदंड वसूलकर निस्तारित किया।सिविल जज सीड़ि.त्वरित पूर्णि मा सागर ने दीवानी के आठ मामले, सिविल जज जूडि. पवन कुमार सिंह ने दीवानी के 29, जेएम प्रथम समर्थ अग्रवाल ने आपराधिक के 32 मामले में 1710 रुपये अर्थदंड वसूलकर निस्तारित कि या।सिविल जज जूडि.त्वरित रत्नम श्रीवास्तव ने सिविल के 15 मामले निस्तारित किया।इसी तर ह सहायक आयुक्त स्टांप ने एक लाख 38 हजार रुपये स्टांप कमी का वसूला। एसडीएम भदोही ने आपराधिक के डेढ़ सौ, राजस्व के पांच, एसडीएम ज्ञानपुर ने आपराधिक के 152, एसडीएम औराई ने आपराधिक के 263 मामले, तहसीलदार ज्ञानपुर ने राजस्व के 13, औराई ने 24 और भदोही ने 33 मामले निस्तारित किया।बैंक एनपीए खातों से ऋण वसूली के मामले में गठित पीठ ने कुल 64 मामले निस्तारित किया। जिला जज ने पीठ एडीजे अंगद प्रसाद के नेतृत्व में गठित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed