फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 more corona patients found, number reached 649

कोरोना के 13 मरीज और मिले, संख्या पहुंची 649

Mon, 03 Aug 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
13 more corona patients found, number reached 649
ज्ञानपुर। जानलेवा हो चुके कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण चार महीने बाद भी कालीन नगरी में बेकाबू है। 14 संक्रमितों की जान जाने के बाद भी महामारी का प्रकोप बदस्तूर जारी है। सोमवार को जिले के 13 लोग फिर कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें ज्ञानपुर तहसील का कर्मचारी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 649 हो गई है।
विज्ञापन

गत 10 अप्रैल को भदोही जिले में कोरोना संक्रमित पहला प्रवासी मरीज मिलने के बाद किसी ने यह अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि आने वाले समय में हालात इतने विषम हो जाएंगे। पिछले तकरीबन 12 दिनों से एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने न आए हों। पहले प्रवासी, फिर उनके संपर्क में आए घर वाले और अन्य लोग। अब प्रशासन के आला अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सैकड़ों लोग वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं। हैरत की बात यह है कि कोरोना वायरस जेल की सलाखें भी लांच चुका है। अब तक पांच दर्जन से अधिक बंदी और जेल कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर आई जांच रिपोर्ट में आराह निवासी युवक, दुर्गागंज का एक युवक, बहपटिया अमनपुर की अधेड़ महिला, भदोही ब्लॉक के चकइनायत और गोपीगंज क्षेत्र के भगवतपुर के दो युवक, जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव निवासी युवक और हरिहरपुर का युवक, गोपीगंज, ऊंज और कुरमैचा के तीन युवक और अनानी मुहल्ला गोपीगंज के एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। खमरिया शिवाला निवासी एक बालक की 10 दिन बाद जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। 23 जुलाई को उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया था, जबकि दो अगस्त को रात में जांच रिपोर्ट पोर्टल पर प्रदर्शित हुई। सीएमओ के मुताबिक पॉजिटिव मिले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल और होम आइसोलेशन में जरूरत के मुताबिक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed