फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 degree difference between day and night, increased chill

Bhadohi News: दिन और रात में 13 डिग्री का अंतर, बढ़ी सिहरन

Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
13 degree difference between day and night, increased chill
ज्ञानपुर में बुधवार को कुछ इस तरह रहा मौसम का मिजाज। संवाद - फोटो : 1
जिले में मौसम का मिजाज बदल गया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम सिहरन बढ़ी है। स्थिति यह है कि दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शाम सात बजे के बाद लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दोपहर में धूप का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जहां तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन शाम चार बजे के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात के समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इससे रात के समय लोग को सिहरन का अहसास हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है यह मौसम सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। इस तरह के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed