फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12,59,760 saplings will be planted in the monsoon session

Bhadohi News: मानसून सत्र में रोपे जाएंगे 12,59,760 पौधे

Mon, 10 Jun 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
12,59,760 saplings will be planted in the monsoon session
ज्ञानपुर। जिले में मानसून आने में कुछ ही दिन शेष हैं। जनपद को हरा भरा करने की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। इस साल मानसून सत्र में कुल 1259760 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। वन विभाग सहित 24 विभागों के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। सभी विभागों को लक्ष्य मिल गया है। सबसे अधिक ग्राम पंचायत पांच लाख और वन विभाग तीन लाख पौधे लगाएगा।
विज्ञापन


पिछले पांच साल में कुल 52 लाख पौध रोपे जा चुके हैं। इस साल भी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जुट गए हैं। हर साल मानसून सत्र के दौरान यानी जुलाई से सितंबर तक बारिश के सीजन में पौधरोपण किया जाता है। यहां दो चरण में पौधे लगाए जाते हैं। पहले चरण में 70 से 75 फीसदी और दूसरे चरण में 30 फीसदी पौधे लगाए जाते हैं। इस साल 1259760 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के तीन रेंज ज्ञानपुर, औराई और भदोही की 18 नर्सरी में पौधे तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट:

ये विभाग लगाएंगे इतने पाैधे

ज्ञानपुर। ग्राम विकास विभाग 531000, वन विभाग तीन लाख, पर्यावरण विभाग 45 हजार, पंचायती राज विभाग 54000, आवास विकास विभाग (बीडा) 5500, नगर विकास 15000 पाैधे लगाएगा। लोक निर्माण विभाग सात हजार, जल शक्ति विभाग व जल निगम आठ हजार, रेशम विभाग 19000, कृषि विभाग एक लाख साठ हजार पाैधे लगाएगा। पशुपालन विभाग चार हजार, सहकारिता विभाग 2380, उद्योग विभाग 5500, ऊर्जा विभाग 2380, माध्यमिक शिक्षा विभाग छह हजार पाैधे लगाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग पांच हजार, उच्च शिक्षा विभाग दस हजार, श्रम विभाग 1900, स्वास्थ्य विभाग पांच हजार, परिवहन विभाग 1800, सिंचाई विभाग नहर आठ हजार, उद्यान विभाग 66 हजार, पुलिस लाइन 6300 और राजस्व विभाग को 45000 पाैधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

वन विभाग की 18 नर्सरी में 15 लाख पौधे तैयार हो रहे हैं। समय से हर विभाग को पौधे दिए जाएंगे। बारिश के मौसम में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। - नीरज आर्य डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed