फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान

अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान

Thu, 02 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान
सीतामढ़ी। अमर उजाला के अभियान के तहत बुधवार को कोइरौना क्षेत्र के श्री रामजानकी पं. शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज भीखीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज के 250 छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर आम जनता को 12 मई को मतदान करने के लिए स्लोगन के माध्यम से कहा कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। लोकतंत्र का सम्मान करेंगे- निर्भय होकर मतदान करेंगे... आदि नारों के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक पं. विंध्यवासिनी मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को मतदान करना चाहिए। मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट अहम होता है। श्री मिश्र ने कहा कि तमाम दानों से बढ़कर मतदान है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेवारी होती है कि स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों से कहा कि जो मतदाता बन चुके हैं, वे मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर 12 मई को बूथ पर भेजें। कहा कि वयोवृद्ध लोगों को कंधे पर ले जाकर मतदान कराएं। ऐसा पुनीत कार्य करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ता है। कॉलेज के शिक्षक सभाजीत यादव ने कहा कि हर मतदाता को मतदान कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करनी चाहिए। इस मौके पर वशिष्ठमुनि मिश्रा, राममोहन मिश्रा, मातादान मिश्र, रामलोटन, प्रदीप सिंह, नीरज, शिवराम बिंद, उमाशंकर सिंह, धीरज पांडेय, अखिलेश शुक्ला, राजेश गुप्ता, संजू श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed