{"_id":"5c572d3ebdec22737d20c675","slug":"121549217086-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही से सौतेला रवैया, कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही से सौतेला रवैया, कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौनी अमावस्या के लिए रविवार को रोडवेज परिसर से एक भी बस नहीं चलाने और परिसर के मुख्य गेट पर ताला बंद होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार भदोही के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता रोडवेज परिसर के समीप पहुंचे। यहां मुख्य गेट पर ताला लगे होने से उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से हर जिले से रोडवेज चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन ज्ञानपुर रोडवेज से एक भी बस नहीं चली। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं सिर्फ जुमलेबाजी तक ही रही। जिला उपाध्यक्ष अनुपम आनंद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार की नींव झूठ पर आधारित है। एक भी काम जनता के लिए नहीं किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि एक तरफ तो रोडवेज स्टैंड बंद है तो दूसरी तरफ भदोही जिले की सीमाओं को सील किया गया है। इससे लोगों को संगम स्थल पर पहुचना भी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर जान मोहम्मद, डॉ. विश्वास, दीपक पांडेय, प्रदीप रावत, मोहम्मद मुल्ला, सुनील गौतम, तेजा, सूरज, रजत उपाध्याय आदि मौजूउ रहे।