{"_id":"5c3cd5ebbdec2273396b9a1f","slug":"121547490795-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो अफसरों को जारी हुई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो अफसरों को जारी हुई नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों की बैठक हुई। इसमें 16 और 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता को लेकर होने वाले आयोजनों को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डीएम ने कहा कि मतदाताओं को शत प्रतिशत जागरूक करने के लिए आयोग गंभीर है। 25 जनवरी को केएनपीजी में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 16 जनवरी को स्कूलों में वाल पेंटिग, वाद विवाद और खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।नेहरू युवा कल्याण केंद्र अधिकारी, जिला खेल अधिकारी की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी की गई। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि वह स्कूलों में आयोजन को सफल बनाएं। शैक्षणिक संस्थानो में गठित साक्षरता कमेटी का उद्देश्य यह है कि वह प्रत्येक सप्ताह सुविधानुसार किसी एक दिन चुनाव पाठशाला विषयक एक क्लास चलाएं। इसमें निर्वाचन से जुड़ी जानकारी सभी छात्र-छात्राओं को दें। 25 जनवरी को शिक्षण संस्थान, सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय में मतदाता शपथ पत्र भरा जाए। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ऑपरेशन कायाकल्प की एक सप्ताह में रिपोर्ट दें
ज्ञानपुर। मनरेगा, राज्य वित्त और 14वें वित्त के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बीडीओ भदोही के न आने पर नोटिस जारी किया। डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत गावों में जो कार्य कराए गए उसकी एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।