{"_id":"5bf30010bdec22696720ee69","slug":"121542651920-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान टीम ने फर्स पर लगवाया पोंछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान टीम ने फर्स पर लगवाया पोंछा
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ से तीन सदस्यीय एनएचएम की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल में साफ- सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने भर्ती मरीजों से बात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में किसी प्रकार की कमी तो नहीं मिली, लेकिन टीम ने फर्श पर पोछा लगवाकर साफ-सफाई के तरीके की हकीकत देखी।
सोमवार को लखनऊ से एनएचएम की क्वालिटी इंश्योरेंस की तीन सदस्यीय टीम दोपहर 12 बजे महाराजा चेतहसिंह जिला चिकित्सालय पहुंची। टीम में शामिल डॉ. सीमा निगार अलवी, डॉ. प्रेम प्रकाश और ओपीराव ने चिकित्सालय अधीक्षक से स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ- सफाई के बारे में बातचीत कर जायजा लिया। वहीं फर्स पर पोछा लगवाकर सफाई के तरीके की जांच की। इस दौरान टीम ने भर्ती मरीजों से उन्हें मिलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिसके बाद डाक्टर और कर्मचारियों को मरीजों साथ शालीनता के साथ बात व्यवहार करने की सलाह दी। टीम में शामिल डॉ. सीमा निगार ने बताया की निरीक्षण में चिकित्सालय में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं और साफ सफाई संतोषजनक है। हालांकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर उसे तत्काल सुधार करने को कहा। इस दौरान टीम के साथ सीएमएस डॉ. धरमवीर, डॉ. एचके त्रिपाठी, अंबुज दूबे, शालिनी सिंह त्रिपाठी, डॉ. सौम्या मिश्रा, डॉ. रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।