फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विस्फोट से उड़े मकान का रहस्य दिन भी नहीं हो सका साफ

विस्फोट से उड़े मकान का रहस्य दिन भी नहीं हो सका साफ

Thu, 01 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट से उड़े मकान का रहस्य दिन भी नहीं हो सका साफ

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदाबाजार स्थित दो मंजिले मकान में मंगलवार को हुए विस्फोट के पीछे की गुत्थी दूसरे दिन भी नहीं सुलझ पाई। बृहस्पतिवार को भी इस मामले को लेकर बाजार समेत स्थानीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हवा में तैरती रहीं।

बैदाबाजार में मंगलवार रात दयाशंकर जायसवाल के दो मंजिला मकान का ऊपरी तल तेज विस्फोट के साथ धराशायी हो गया था। इसमें संजय जायसवाल और उनकी पत्नी अर्चना गंभीर रूप से घायल हा गईं थी। जिनका उपचार वाराणसी में चल रहा है। परिजनों के अनुसार मकान गिरने का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। हादसे के बाद लटके मकान के जर्जर हिस्से को बुुधवार की सुबह ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी और गोपीगंज एसओ शेषधर पांडेय ने गिरवा दिया। वहीं विस्फोट के साथ मकान के गिरने का कारण जर्जर होना मानक के विपरीत निर्माण कराया जाना बताया जा रहा है। एसपी राजेश एस के निर्देश पर हादसे की बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वॉयड से जांच कराने के बावजूद अभी तक गिरने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे इस हादसे को लेकर बाजार समेत स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि पुलिस और जांच टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। दूसरी ओर यह चर्चा भी रही कि धरन पर बना मकान मानक के लिहाज से पिलर पर बने मकान से कमजोर माना जाता है। यह मकान भी बिना पिलर के बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed