{"_id":"5a720e284f1c1ba5268b78dd","slug":"121517424168-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहा मामला फिर पहुंचा डीएम दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहा मामला फिर पहुंचा डीएम दरबार
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर पंप नहर के सारीपुर से निकलने वाला बाहा वर्षों से बंद है। जिससे किसानों की 1000 हेक्टेअर फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसान परेशान हो गए है। बाहा पर कुछ दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य अखिलेंद्र सिंह बघेल चिंटू ने जिलाधिकारी से मिलकर उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चिंटू बघेल ने कहा कि ज्ञानपुर पंप नहर के सारीपुर गांव से बाहा निकला है, जो सरई राजपुतानी, सरई मिश्रानी, जखांव, जौहरपुर, झिलिया पुल, गोपपुर, रैपुरी समेत अन्य गांवों से होते हुए रामपुर गंगा में जाकर मिलती है। कुछ दबंगों ने बाहा पर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे नगर का पानी बाहा से नहीं जा पा रहा है। जिससे किसानों की वर्षों से धान और गेहूं की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। इस समस्या से कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। यही नहीं यह समस्या जिला पंचायत की बैठक में उठ चुका है। सांसद, विधायक के आश्वासन के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में जिलाधिकारी से कई बार अवगत कराया जा चुका है। मगर समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहा खुलने से 1000 हेक्टेअर की फसल बर्बाद होने से बच जाएगी। कई गांवों के किसान आबाद हो जाएंगे। जिलाधिकारी से मिलने वालों में प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश चंद्र मिश्र, शीतला प्रसाद बिंद, प्रधान वाजिद अली, प्रधान राजनारायण, नवीन मिश्र, रत्नेश शुक्ल समेत अन्य प्रधान और किसान शामिल थे।
विज्ञापन