फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिले में 51 ईंट भठ्ठे मानव जीवन से कर रहे खिलवाड़ा

जिले में 51 ईंट भठ्ठे मानव जीवन से कर रहे खिलवाड़ा

Thu, 18 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिले में 51 ईंट भठ्ठे मानव जीवन से कर रहे खिलवाड़ा
ज्ञानपुर। जिले में 51 ईंट भट्ठे नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे हैं। रोक के बाद भी बस्तियों में ईंट भट्ठे धड़ल्ले से चलने से रोज दमा के तीन मरीज बढ़ रहे हैं। इस समय जिले में करीब 10 हजार दमा के मरीज हो गए हैं। ईंट भट्ठों से निकल रहे धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। इससे दमा जैसी घातक बीमारी के लोग शिकार हो रहे हैं। अफसर जानते हुए भी अनजान बने हैं। जिले में पांच सौ से अधिक ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें से 51 भट्ठे नियमों को दरकिनार कर बस्ती में संचालित हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक आबादी क्षेत्र में ईंट भट्ठे संचालित नहीं हो सकते। बस्ती से पांच सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे संचालित किए जा सकते हैं। इस नियम के बाद भी घनी बस्तियों में ईंट भट्ठे धड़ल्ले से चल रहे हैं। ज्ञानपुर विकास खंड के अलावा औराई और भदोही ब्लॉकों में भी ईंट भट्ठे वर्षों से संचालित हैं। भट्ठे के धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। जो लोगों के सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। प्रदूषण के चलते लोग दमा जैसी घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। साथ ही प्रदूषण का असर फलदार वृक्षों पर भी पड़ता है। जिले के कई ईंट भट्ठे प्रदूषण विभाग से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही संचालित हो रहे हैं। यही नहीं ये भट्ठे अवैध मिट्टी खनन भी कर रहे हैें। बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इसमें पुलिस की शह भी मिली है। इस संबंध में विशाख जी, जिलाधिकारी भदोही ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित 51 ईंट भट्ठों को चिंह्नित किया गया है। एक सप्ताह के अंदर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिया गया है। बस्ती के बीच में किसी भी ईंट भट्ठे को चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध मिट्टी खनन की भी किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed