फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मान्यता 10वीं तक, पढ़ाई हो रही 12वीं तक

मान्यता 10वीं तक, पढ़ाई हो रही 12वीं तक

Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मान्यता 10वीं तक, पढ़ाई हो रही 12वीं तक
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा व्यवस्था का अजब-गजब हाल है। आठवीं-दसवीं तक की मान्यता लेकर 12वीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। शुक्रवार को निरीक्षण में विद्यालयों में गड़बड़ी की पोल खुली। डीआईओएस ने सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय 10वीं तक मान्यता लेकर 12वीं तक कक्षाएं चलाते मिले। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया।
देश-प्रदेश की सरकारें शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इन प्रयासों को पलीता लगाने से विद्यालय और शिक्षक बाज नहीं आ रहे हैं। इनकी वजह से बेपटरी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने सुरियावां विकास खंड के संत सेवामंडल इंटर कॉलेज भीमसेनपुर सुरियावां, विद्यासागर इंटर कॉलेज अभिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभिया, शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकपुर, इंटर कालेज नेवादा, महर्षि गार्गेय स्मारक इंटर कॉलेज कृपालपुर, गुजराती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुताचकडाही कुल सात विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में काफी कमियां पाई गईं। दो विद्यालय बंद पाए गए, दो विद्यालयों की मान्यता 9वीं, 10वीं कक्षा की पाई गई मगर इन विद्यालयों में 11वी, 12वीं की भी कक्षाएं चलती पाई गईं। अधिकतर विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक मशीन लगी नहीं पाई गई। विद्यार्थियों की उपस्थिति भी काफी कम पाई गई। साफ-सफाई व्यवस्था का बुरा हाल पाया गया है। विद्यालयों में या तो शौचालय नहीं थे या बहुत गंदे पाए गए। खामियां मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जमकर फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभिया और गुजराती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुताचकडाही 9वीं, 10वीं कक्षा के ही मान्यता लिए पाए गए लेकिन इन विद्यालयों में 11वीं, 12वीं की भी कक्षाएं चलती पाई गईं। जिस पर डीआईओएस ने बोर्ड को लिखने की बता कही। इसी तरह, इंटर कालेज नेवादा और महर्षि गार्गेय स्मारक इंटर कॉलेज कृपालपुर निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए। विद्यालयों को सुबह साढ़े सात बजे खुल जाना चाहिए, लेकिन नौ बजे तक ये खुले नहीं थे। इनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। गौरतलब है कि खामियों के बावजूद ये सभी विद्यालय पिछली बार बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


दर्जनों विद्यालयों में मान्यता से अधिक कक्षाएं हैं संचालित
ज्ञानपुर। जिले के दो दर्जन से अधिक विद्यालय 10वी तक की मान्यता लेकर 12वीं तक कक्षाएं सचालित करा रहे हैं। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को भी है, मगर कार्रवाई करने के बजाय शिक्षा विभाग के अधिकारी मौन बने हुए हैं। बिना मान्यता के कक्षाएं चलाकर ये विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके खिलाफ बराबर कार ़वाई करने की मांग की जाती है। लेकिन शिक्षा विभाग इन पर मेहरबान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करना गंभीर मसला है। ऐसा करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने के लिए बोर्ड को लिखा जाएगा। - श्याम सरोज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed