फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1200 applications pending for Kanya Sumangala

कन्या सुमंगला के 1200 आवेदन लंबित

Wed, 09 Dec 2020 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
1200 applications pending for Kanya Sumangala
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। 2780 से अधिक लंबित आवेदनों का निस्तारण न होने पर अधिकारियों को कार्रवाई के लिए चेताया।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने बुधवार को मंडलीय समीक्षा के दौरान भदोही की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजना में इस कदर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के मुताबिक एसडीएम औराई के यहां 243, भदोही में 278 और ज्ञानपुर में 102 आवेदन लंबित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 138, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के यहां छह, खंड विकास अधिकारी अभोली के यहां 307, औराई में 345, भदोही में 154, डीघ में 424, ज्ञानपुर में 149 और सुरियावां में 55 आवेदन लंबित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अभोली के यहां 50, औराई में 338, भदोही में 308,डीघ- 203, ज्ञानपुर में 22 और सुरियावां में 127 आवेदन लंबित हैं। बताते चलें कि एक साल पूर्व शुरू हुई योजना में अब तक 20 हजार आवेदन आए। विभागों की ओर से लंबित आवेदनों का सत्यापन न होने से 4800 बेटियों को लाभ मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed