{"_id":"6718157106208012d80f9384","slug":"12-people-with-suspicious-activities-detained-interrogation-continues-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118116-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: संदिग्ध गतिविधियों वाले 12 हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: संदिग्ध गतिविधियों वाले 12 हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली के बसावनपुर गांव में इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हत्याकांड में हत्यारों की तलाश को लेकर मंगलवार को पुलिस दिनभर हाथ-पैर मारती रही। पुलिस अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
दूसरी तरफ प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह का मंगलवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी मौजूद रहे। दोपहर दो बजे गांव से शव वाराणसी के लिए रवाना हुआ।
भदोही के हरियावं स्थित इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेन्द्र बहादुर सिंह का सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह अमिलौरी गांव स्थित अपने आवास से करीब पौने नौ बजे कॉलेज के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की हत्या के बाद पूरे जनपद में आक्रोश है। मंगलवार को उनके गांव में सियापा पसरा रहा। प्रधानाचार्य के परिजनों के करूण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन था। उनकी पत्नी किरण सिंह रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। प्रधानाचार्य के आवास पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री व कॉलेज के प्रबंधक आशीष सिंह बघेल और डीआईओएस अंशुमान सिंह, नेवादा प्रधान दिनेश पाठक समेत शिक्षक और अन्य रहे।
दूसरी तरफ पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिनभर खाक छानती रही। पुलिस ने गांव जाने वाले हर रास्ते में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सीसी कैमरे खंगाले, लेकिन रात तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों को 12 लोगों को उठाया है।
जिसमें एक ऑटो चालक भी है, जो 1997 में हुए शिक्षक योगेन्द्र सरोज हत्याकांड का प्रत्यक्षदर्शी था। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपियों की तलाश हो रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।