फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 people who tried to riot against Agneepath marked

अग्निपथ के विरोध में उपद्रव की कोशिश करने वाले 12 लोग चिह्नित

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
12 people who tried to riot against Agneepath marked
सेना में भर्ती के लिए शुरू किए गए अग्निपथ योजना का विरोध विभिन्न शहरों में हो रहा है। उसका असर भदोही जिले में भी पड़ा है। रेलवे ने कई ट्रेनें निरस्त कर दी थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग और उत्तर रेलवे के जंघई रेल खंड पर 40 फीसदी अनारक्षित व आरक्षित ट्रेनों का परिचालन रेल प्रशासन ने शुरू करा दिया। इससे यात्रियों को राहत मिली। उधर, पुलिस ने जिले में उपद्रव का प्रयास करने वाले 12 लोगों केे चिह्नित किया है।
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए हाल ही अग्निपथ योजना शुरू की गई है। इस योजना के विरोध में विभिन्न जिलों में युवा हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। कई शहरों में रोडवेज की बसों, रेल के डिब्बों में आग लगाकर नुकसान भी पहुंचाया गया है। जिले में कहीं भी विरोध का असर न होने, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की टीम सतर्कता बनाए हुए है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ स्टेशन, हाल्ट सहित सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर उपद्रवियों पर नजर रख रहे हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस होने से उपद्रवियों की मंशा सफल नहीं हो सकी। हालांकि उपद्रव करने का प्रयास कुछ लोगों ने अवश्य किया था। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में उपद्रव का प्रयास करने वाले एक दर्जन लोगों को चिह्नित किया गया है। स्टेशनों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, रेलवे प्रशासन के अनुसार उत्तर रेलवे के भदोही-जंघई रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य होने लगा है। इस मार्ग की निरस्त ट्रेनें भी मंगलवार से चलने से रेल सेवाएं बहाल हो गई हैं। भदोही कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं थी, फिर भी एहतियात के तौर पर पांच दिन से पुलिस बस रुकने के स्थानों, रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बनाए हुए है। इन पांच दिनों में कोई अप्रिय घटना की शिकायत नहीं मिली है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि रेल मार्ग पर जो ट्रेनें निरस्त थीं, वे भी मंगलवार से चलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed