{"_id":"68cc69e0ccb518bea00e5105","slug":"12-lakhs-were-duped-in-the-name-of-giving-huge-returns-on-investment-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-132003-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: निवेश पर मोटा रिटर्न देने के नाम पर ठग लिए 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: निवेश पर मोटा रिटर्न देने के नाम पर ठग लिए 12 लाख
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चौरी थाना क्षेत्र के डोमनपुर चिउटहियां निवासी अमित कुमार सिंह से साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने इनसे निवेश पर मोटा निवेश देने के नाम पर ठगी की। व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने कई किस्तों में 12 लाख 14 हजार रुपये लगा दिए। साइबर ठगों ने जब इनसे 35 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगे तो इन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में की गई शिकायत में बताया कि 25 जुलाई, 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया।
जिस पर उन्होंने व्हाट्सएप कॉलिंग किया तो पता चला कि यह एक शेयर कंपनी आईआईएफ कैपिटल वीआईपी 89 है। साइबर ठग ने उन्हें इसे इन्वेस्टमेंट के लिए कहा। बताया कि शुरू में उन्होंने एक, दो और चार हजार रुपये शेयर में लगाया। इस बीच 18 जुलाई से एक सितंबर तक उन्होंने कई किस्तों में 12 लाख 14 हजार रुपये लगाए। इस बीच उन्हें बताया गया कि व्हाट्सएप के माध्यम से आपका शेयर बढ़कर 3.50 करोड़ रुपये हो गया है। यह पैसे पाने के लिए आपको 35 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भरना होगा।
जिसके बाद उन्हें शक हुआ तो साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।