फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1169 booths will also be put on vote

1169 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों और बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रशासन ने तीनों विधानसभाओं में 698 मतदान केंद्र और 1169 बूथ बनाए हैं। जिलेे में कुल 11 लाख 15 हजार वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व वोटरों की संख्या घट-बढ़ सकती है। प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण के लिए अफसरों की ड्यूटी लगा दी है। 
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2017 के आधार पर शुक्रवार को निर्वाचन नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रकाशित किया गया। इसके बाद दो माह तक गांव-गांव से दावे और आपत्तियां लेकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो विधानसभा चुनाव में 11 लाख 15 हजार 136 मतदाता वोट डालेंगे। ज्ञानपुर में तीन लाख 59 हजार 790, भदोही में चार लाख 12 हजार 424 और औराई में तीन लाख 42 हजार 922 मतदाता शामिल हैं। तीनों विधानसभाओं में पुरुष वोटरों की संख्या छह लाख 14 हजार है, जबकि महिला वोटरों की संख्या पांच लाख है। 
विज्ञापन

भदोही विधानसभा में 424 मतदेय स्थल और 239 मतदान केंद्र, ज्ञानपुर में 383 मतदेय स्थल और 240 केंद्र, औराई में 362 मतदेय स्थल और 219 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची की जांच, नए नाम जोड़ने के लिए 1169 बीएलओ के अलावा 68 सेक्टर आफिसर, 86 सुपरवाइजर और 698 पदाभिहीत अधिकारी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed