फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए भदोही लोकसभा क्षेत्र में रविवार को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय परिसर से मतदान केंद्रों के लिए 1293 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। निर्वाचन विभाग के अफसरों ने जायजा लिया। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। जिले के 1293 बूथों पर 11 लाख 68 हजार 825 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि प्रयागराज के प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा को मिला कर वोटरों की संख्या 19 लाख 13 हजार 568 हो जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही जिला मुख्यालय परिसर में पीठासीन, मतदान कार्मिक पहुंचने लगे। प्रेक्षक बीपी चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा समेत निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी कार्मिकों और पीठासीन अधिकारियों से मिल कर दिशा-निर्देश देते रहे। जिले की दो विधानसभाओं ज्ञानपुर और औराई में 14-14, जबकि भदोही विधानसभा के लिए 20 काउंटर बनाए गए थे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीठासीन अधिकािरियों को ईवीएम और वीवीपैट दिया गया। जनपद में मतदान कराने के लिए कुल 1293 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। रवानगी से पहले अफसरों ने चुनावी सामग्री, वोटर लिस्ट आदि की चेकिंग की। इसके बाद मतदान कार्मिक ईवीएम, वीपीपैट और चुनावी सामग्री लेकर बस में बैठने के लिए रवाना होते रहे। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को अपने केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। पोलिंग टीम के साथ पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल भी रवाना किए गए हैं। समय से मॉक पोल कर मतदान शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 10 जोन और 70 सेक्टरों में बांटा गया है। एक-एक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभाओं ज्ञानपुर, भदोही और औराई के 1293 बूथों पर 11 लाख 68 हजार 825 मतदाता वोट डालेंगे। जिले की करीब 120 क्रिटिकल और बरनेबुल बूथों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इन बूथों पर अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


पांच हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में सकुशल एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सात कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा साढ़े चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एक-एक मतदान केंद्र पर निगरानी रहेगी। कहीं भी कोई गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 प्रत्याशियों का किस्मत तय करेंगे वोटर
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को होने वाले मतदान में 12 प्रत्याशियों की किस्मत तय हो जाएगी। इनमें बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र, भाजपा के रमेशचंद्र बिंद, कांग्रेस के रमाकांत यादव, एनसीपी के डॉ. अखिलेश द्विवेदी, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के डॉ. राजेश कुमार वर्मा, निर्दलीय कुलदीप, पूर्वांचल क्रांति दल के रामसखा त्रिपाठी, हिंदुस्तान निर्माण दल के विनोद, निर्दल सुशील, निर्दल संतलाल, जनहित किसान पार्टी के सैय्यद मोहम्मद आरिफ और भारत माता सपूत पार्टी के सतीश बेलदार शामिल है।
इनसेट
विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा- बूथ -पुरुष -महिला -कुल मतदाता
भदोही - 476 -232791 -193116 -425989
ज्ञानपुर 416 207478 173386 380896
औराई 401 198355 163563 361940
प्रतापपुर 439 208680 174009 382749
हंडिया 419 206517 170426 376991
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed