{"_id":"5cc89222bdec2207571f4069","slug":"11556648482-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की गठित टीमें काम करें, आराम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की गठित टीमें काम करें, आराम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को व्यय प्रेक्षक रानू मुखर्जी की अध्यक्षता में चुनाव के लिए गठित टीमों की बैठक में अब तक की हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। सचल दस्तों की ओर से कोई खास सफलता न मिलने पर प्रेक्षक ने नाराजगी जताई। कहा कि गठित टीमें क्षेत्रों में जाकर काम करें। लापरवाही और पक्षपात करने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आयोग की मंशा है कि कोई किसी भी दशा में लापरवावाही न बरते। एसएसटी और एफएसटी टीमों के प्रभारियों को सख्त हिदायद दी कि प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। वाहनों की चेकिंग के दौरान यदि प्रभारी नहीं दिखे तो उनके खिलाफ लिखा-पढ़ी की जाएगी। उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षको को निर्देश दिया कि एसएसटी और एफएसटी टीमों के अधिकारियों की विशेष रूप से निगरानी करते रहे, उनका लोकेशन लेते रहे कि किस क्षेत्र में कहा पर चेकिंग कर रहे है। व्यय प्रेक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी सहायक व्यय प्रेक्षक प्रत्याशियों और पार्टियों के व्यय पर पैनी नजर रखें। डमी कैंडिडेट्स पर विशेष नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने आशंका जताई कि डमी कंडिडेट की आड़ में प्रमुख दल के प्रत्याशी भी अपना काम कर सकते हैं। ऐसा पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। राजनैतिक दलो के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रभोलन के लिए शराब और नकदी का वितरण नहीं करने पाएं। मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश, एमसीएमसी प्रभारी भरत लाल गौंड आदि मौज रहे।