फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राजेश सबसे पढ़े-लिखे, कुलदीप सबसे युवा प्रत्याशी- संशोधित खबर

राजेश सबसे पढ़े-लिखे, कुलदीप सबसे युवा प्रत्याशी- संशोधित खबर

Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
राजेश सबसे पढ़े-लिखे, कुलदीप सबसे युवा प्रत्याशी- संशोधित खबर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के चुनावी दंगल में 31 साल के युवा हैं तो 65 साल के बुजुर्ग प्रत्याशी भी ताल ठोंक कर उतर गए हैं। आठ हजार से कम संपत्ति वाले गरीब हैं तो करोड़पतियों की भी कमी नहीं है। हाईस्कूल से लेकर पीएचडी और नेट तक की पढ़ाई कर चुके प्रत्याशी राजनीतिक के अखाड़े में जोर आजमाइश कर रहे हैं।

मखमली कालीनों के लिए विश्वविख्यात भदोही की लोकसभा सीट पर चुनावी दंगल दिलचस्प हो चुका है। नाम वापसी के बाद भाजपा, गठबंधन, कांग्रेस समेत अन्य उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। 12 प्रत्याशियों में कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत सबसे अमीर हैं तो निर्दल प्रत्याशी सुशील बिंद महज सात हजार के मालिक हैं। सात निर्दलियों में से तीन के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। जिसमें निर्दल डॉ. राजेश कुमार वर्मा सवा करोड़, रामसखा त्रिपाठी दो करोड़ 66 लाख, सैय्यद मोहम्मद आरिफ करीब एक करोड़ के मालिक हैं। इसी तरह डॉ. विनोद कुमार, संतलाल के पास भी दो लाख से लेकर 20 लाख तक की चल-अचल संपत्ति है। शिक्षा के मामले में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार वर्मा सबसे अव्वल हैं। वह पीएचडी के साथ नेट क्वालिफाइड हैं। एनसीपी प्रत्याशी डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने एलएलबी के साथ पीएचडी की है। गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र स्नातक, भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद हाईस्कूल और कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत हाईस्कूल तक पढ़े हैं। रामसखा, सुशील, कुलदीप, राजेश कुमार वर्मा भी स्नातक हैं। सभी 12 प्रत्याशियों में निर्दल कुलदीप सबसे युवा हैं। इनकी उम्र 31 साल है। दूसरे नंबर पर निर्दल के संतलाल 35, जबकि तीसरे नंबर पर सुशील बिंद 38 साल के हैं। पूर्वांचल क्रांति दल के प्रत्याशी रामसखा त्रिपाठी सबसे बुजुर्ग 65 साल के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत की उम्र 58 वर्ष और गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ की उम्र 59 वर्ष है। निर्दल राजेश कुमार वर्मा, सतीश बेलदार, भाजपा के रमेश बिंद आदि की उम्र 40 से 45 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed