{"_id":"5c76d8bcbdec2229d2398a91","slug":"11551292604-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं, कार्रवाई करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं, कार्रवाई करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्ते और युद्ध जैसे हालात में हर कोई पाकिस्तान पर कार्रवाई की वकालत कर रहा है। सभी वर्ग के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। पूर्व में कई बार बातचीत के बाद देश में आंतकी हमले से लेकर युद्ध तक हुए।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. कामिनी वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश पर भरोसा करना सबसे बड़ी भूल है। देश विरोधी कोई गतिविधि होती है तो उसका सीधा और तगड़ा जवाब देना चाहिए, जिससे उसे सबक मिले। शिक्षक आदर्श मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं है। सरकार को चाहिए कि बिना देर किए कार्रवाई करे। अधिवक्ता संतोष दूबे ने कहा कि आतंकी पालने वालों से बातचीत करना बेमानी होगी, अब पाकिस्तान से आर-पार का हिसाब होना चाहिए। इतने लंबे समय तक हुई बातचीत का क्या फल मिला। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान परेशान हो गया है। उसकी किसी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह तक के कार्यकाल की बात करने के बाद भी पाकिस्तान ने धोखा किया है।