फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मनरेगा कार्य में लापरवाही, 10 ग्रांम पंचायतों को नोटिस

मनरेगा कार्य में लापरवाही, 10 ग्रांम पंचायतों को नोटिस

Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्य में लापरवाही, 10 ग्रांम पंचायतों को नोटिस
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर भदोही और ज्ञानपुर ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 40 अन्य पंचायतों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। नोटिस भेजकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से जवाब मांगा गया है। इससे मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों में खलबली मची है। जिले के छह ब्लॉकों में भदोही और ज्ञानपुर को मिशन वाटर कंजर्वेशन (जल संसाधन एवं प्रबंधन) में शामिल किया गया है। इसके लिए दोनों ब्लॉकों की करीब 200 ग्राम पंचायतों में तालाबों, नदियों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार सृजन कर बेहतर करने का निर्देश दिया गया था। कुछ ग्राम पंचायतों ने काम किया, लेकिन कई गांवों में उक्त योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरती गई। भदोही के हरिरामपुर में तो काम की स्थिति शून्य है। बचे हुए अन्य नौ गांवों में भी पांच से दस फीसदी ही कार्य हुए। मामले की तहकीकात करने के बाद उपायुक्त मनरेगा सुनील कुमार तिवारी ने भदोही के हरिरामपुर, मर्दनपुर, बीसापुर, जंगला, भुलईपुर, ज्ञानपुर में घरांव, जखांव, हिंछनपुर, गोपीपुर और कांवल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि 40 अन्य पंचायतों में भी काम की प्रगति ठीक नहीं है। उनके खिलाफ भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed