फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्टेशन पर ठप रहा आरक्षण केंद्र में काम

स्टेशन पर ठप रहा आरक्षण केंद्र में काम

Sun, 13 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ठप रहा आरक्षण केंद्र में काम
भदोही। तकनीकी खराबी के चलते भदोही रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में शनिवार को टिकटों का आरक्षण कार्य ठप रहा। खास बात यह रही इस दौरान साधारण टिकट बुकिंग व्यवस्था भी बाधित रही। तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही लाइन में लगे रेलयात्रियों को एक ओर जहां मायूसी हाथ लगीं वहीं उनमे रोष देखा गया। निराश यात्रियों ने रेल मंत्री से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दिन भर व्यवस्था बनाने में लगे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी हो कि सुबह 8 बजे से आरक्षण केंद्र में टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाती है। शनिवार को भी विशेष रूप से तत्काल टिकटों के लिए सुबह से दर्जनों लोग लाइन मे लगे लेकिन जब टिकट निकलने का समय आया तो मालूम हुआ कि सिस्टम फेल है। आरक्षण केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार तकनीकी खराबी से सिस्टम चालू ही नहीं हो सके। इसकी सूचना देकर वाराणसी से टेक्निशियन बुलाए गए जो दिन भर मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो सके। देर रात तक कर्मी फाल्ट ढूंढने में लगे थे। इसके चलते तत्काल टिकटों के लिए ठंड में केंद्र पर डटे यात्रियों को निराश लौटना पड़ा।इसको लेकर लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष देखा गया जबकि कुछ ने शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत भी दर्ज की। इस बाबत आरक्षण केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने पर जब जनरेटर चलाया गया तभी गड़बड़ी हुई। उन्होंने आशा जताई कि कल सुबह से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed