फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्टेट बैंक आफ इंडिया गोष्ठी

स्टेट बैंक आफ इंडिया गोष्ठी

Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक आफ इंडिया गोष्ठी

विज्ञापन

भदोही। भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक वाराणसी परिक्षेत्र संजय मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा सर्वोपरि है। बैंक प्रबंधन हमेशा उद्यमियों की राह आसान और सेवाएं बेहतर बनाने को संकल्पित रहा है। बैंक ने अपने इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर प्लेटफार्म को और सुदृढ़ किया है। इसके अलावा विदेश विनिमय विभाग को और कस्टमर फ्रेेंडली बनाया है। जहां उद्यमियों की आवश्यकताओं का निदान त्वरित गति से हो सकेगा। वह बुधवार शाम एक होटल में एक्सपोर्टर्स मीट में कालीन निर्यातकों को संबोधित कर रहे थे।
उपमहाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक उसकी रीढ़ हैं। डिजिटाइजेशन पर जोर देते हुए उद्यमियों से हर संभव लेनदेन इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से करने की बात कही। यह भी कहा कि इस क्रम में यदि किसी को कोई भी समस्या है तो बैंक उनके सहयोग को तत्पर है। निर्यातक और व्यापारियों ने बैंक में आने वाली रोजमर्रा की समस्याओं की जानकारी दी जिसके बारे में उपमहाप्रबंधक ने कहा कि कुछ समस्याओं की जानकारी उन्हें हैं जिसके निदान के लिए प्रयत्नशील हैं। इतना भरोसा दिलाया कि भारतीय स्टेट बैंक के लिए ग्राहक सुविधाएं सदैव सर्वोपरि होता है।
विज्ञापन

इससे पहले नई दिल्ली से आई फारेक्स टीम ने मुद्रा विनिमय, हेजिंग, डालर के उतार-चढ़ाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए इनका अध्ययन करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्रत्यूष महरोत्रा सहायक महाप्रबंधक अंतराष्ट्रीय व्यापार बैंकिंग लखनऊ, श्रीप्रकाश चौधरी क्षेत्रीय प्रबंधक भदोही-जौनपुर क्षेत्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वाणिज्यिक शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने और संचालन प्रबंधक (ऋण) चंदन कुमार ने किया। कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया, हाजी अब्दुल रब अंसारी, भरत लाल मौर्य, रुपेश बरनवाल, श्रीराम मौर्य, डा.एके गुप्ता, राजकुमार कोठारी, डॉ. पीएस दूबे, नितेश राय, सीए केपी दूबे, हाजी अब्दुल हादी, विनय कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, अभिषेक केशरी, रईस अंसारी, अंकुश ठुकराल, बुलंद अख्तर, राजेश कुमार, संजय जायसवाल, लालचंद मौर्य, अमित मौर्य, बबलू गुप्ता, गुलाबचंद मौर्य, ओजैर महमूद, इमामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed