{"_id":"5c17e8aabdec2257272784b5","slug":"11545070762-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी, अध्यक्ष के खिलाफ लामबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी, अध्यक्ष के खिलाफ लामबंदी
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन-2019 को लेकर सोमवार को डिबाए की एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें डिबाए चुनाव की रूपरेखा तय की गई। एक जनवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री और 17 को मतदान होगा।
बार हाल में आयोजित बैठक में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव ने कहा कि एक से आठ जनवरी तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन होगा। नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 10 को नाम वापसी और 17 को सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा। 17 जनवरी को ही शाम तक मतगणना होगी। 21 को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी बढ़ गई है। इस मौके पर प्रभुनाथ पाठक, रमाशंकर तिवारी, विनीत कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल मिश्र आदि रहे।
अधिवक्ताओं ने डिबाए अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
ज्ञानपुर। अधिवक्ताओं की सोमवार को हुई बैठक में नवनिर्मित अधिवक्ता कक्ष के निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि 18 दिसंबर सरपतहां स्थित नवनिर्मित न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कक्ष के शिलान्यास की जानकारी डिबाए अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने मौखिक रूप से दी है। बिना संगठन के विश्वास और बिना किसी नोटिस के इस कार्यक्रम का अधिवक्ता विरोध करते हैं। लिहाजा यह कार्यक्रम नहीं होगा। अधिवक्ता स्वामीनाथ मिश्र की अध्यक्षता में वकीलों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि उक्त शिलान्यास कार्यक्रम को निरस्त किया जाए। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, शरद चंद श्रीवास्तव, सुुधाकर पांडेय, प्रमोद यादव, प्रभात सिन्हा, सूर्यदत्त पांडेय, योगेश कुमार मिश्र, पुनीत कुमार पांडेय, मजहर शकील आदि मौजूद रहे।