फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एसिस्डा के नए भवन का लोकार्पण

एसिस्डा के नए भवन का लोकार्पण

Fri, 26 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसिस्डा के नए भवन का लोकार्पण
भदोही। रजपुरा में आल इंडिया कार्पेट यार्न स्पिनर एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिस्डा) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बृहस्पतिवार को किया गया। इस मौके पर प्रमुख कालीन निर्यातक एकमा के पूर्व अध्यक्ष रवि पाटोदिया ने कहा कि कालीन उद्योग के विकास के लिए ढांचागत विकास जरूरी है। शहरी अवस्थापना में सरकार के साथ आम नागरिकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कालीन उत्पादकों और निर्यातकों सबको मिल कर कालीन उद्योग के विकास के लिए काम करना चाहिए। संरक्षक गोपाल प्रसाद हर्ष ने कहा कि वर्षों पूर्व हम सबने एसिस्डा भवन के रूप में जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया है। एकमा के उपाध्यक्ष अब्दुल हादी अंसारी ने कहा कि एकमा और एसिस्डा को मिल कर उद्योग की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए एसिस्डा अध्यक्ष रमेश काबरा ने कहा कि एसिस्डा भवन को बहुउद्देशीय बनाया गया है। सामाजिक कार्यों के लिए इसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। संचालन अजय काबरा और संतोकचंद गोलछा ने किया। सीडीओ हरिशंकर सिंह, अब्दुल कादिर अंसारी, विनय कपूर, आलोक बरनवाल, अनिल बरनवाल, सीपी गुप्ता, ललित बरनवाल, प्रेम पुरोहित, बसंत चांडक, शाहिद अंसारी, जितेंद्र जैन, हरिकिशन कोठारी, रमेश सिंह राजपुरोहित, रमेश पुरोहित, खेत सिंह, सुरेश जायसवाल, जेएस जैन, हाली कुमार जैन, मनोज सुराना, अनिल पोद्दार, धर्मपाल गुप्ता, तनवीर हुसैन, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed