फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जर्जर मार्ग को लेकर ससपा का क्रमिक अनशन

जर्जर मार्ग को लेकर ससपा का क्रमिक अनशन

Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मार्ग को लेकर ससपा का क्रमिक अनशन
सुरियावां। दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज सशक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दानूपुर बाजार में क्रमिक अनशन कर विरोध दर्ज कराया। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने सूबे की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही, लेकिन जिले की कई सड़कों की हालत दयनीय है। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता दानूपुर बाजार स्थित एक भवन में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है एक भी कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। महत्वपूर्ण ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग की हालत एक साल से खराब है। एक-एक फीट के गड्ढो में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन सरकार की ओर से इसके निर्माण को मंजूरी नहीं दी जा रही है। कमीशनखोरी के चक्कर में दूसरे मार्गों का निर्माण भी शुरू नहीं हो पा रहा है। बजट होने के बाद भी कई मार्ग की तस्वीर जस की तस है। कहा जब तक सड़क का पुनर्निर्माण शुरू नहीं हो जाता, कोई सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंच कर आश्वासन नहीं देगा, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। मौके पर सुभाष सिंह, सुरेश यादव, काशी प्रसाद बिंद, केवला प्रसाद बिंद, शिवराज सिंह, कपूरचंद शुक्ल, बमबम मौर्या, माता मगन कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed