फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कुएं में उतराया मिला महिला का शव

कुएं में उतराया मिला महिला का शव

Thu, 01 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुएं में उतराया मिला महिला का शव
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखांव गांव में स्थित पंपिंग सेट के कुएं में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जखांव गांव में स्थित तारकेश्वर नाथ पांडेय उर्फ चुलबुल के पंपिंग सेट के कुएं में एक महिला का शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने ग्रामीणों के सहयोग से विवाहित महिला के शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान थानीपुर निवासी रमेश पासी कीे पत्नी जानकी (35) के रूप में हुई। रमेश पासी की पत्नी पिछले चार दिनों से घर से चना खोटने के लिए निकली थी और घर वापस नहीं लौटी। जानकी की बड़ी पुत्री कंचन ने बताया कि मेरी मां का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। बहरहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed