फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव

शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव

Mon, 18 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव
ज्ञानपुर। पाल विकास समिति की ओर से रविवार को मुखर्जी पार्क में आठवां मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं में झंडा गाड़ने वाले 250 से अधिक मेधावियों को मुख्य अतिथि अपर जिला जज गाजीपुर अजयपाल सिंह बघेल ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। शिक्षा सर्वश्रेष्ठ धन है। मेधावी बच्चों को सम्मानित करने से अन्य बच्चे प्रेरित होंगे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग राजाराम पाल ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। पाल समाज की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि अभियोजन अधिकारी लालचंद्र पाल, प्रेमचंद्र पाल, गुरुचरण पाल ने भी उत्साह बढ़ाया। इसके पूर्व अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आइडियल पब्लिक स्कूल कंसापुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज रेवड़ा और बीएमपी पब्लिक स्कूल घमहापुर की छात्राओं मुस्कान, प्रिया, काजल, राधिका, श्रद्धा ने सांस्कृतिक और बिरहा गायक बुद्धिराम पाल ने लोकगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामसूरत पाल को सरस्वती पुरस्कार, प्रतियोगी परीक्षा में सफल आठ होनहारों को दशरथ पाल पुरस्कार, खेल के क्षेत्र में सफल 12 होनहारों को शीतल पाल पुरस्कार, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और परास्नातक में अव्वल 200 मेधावियों को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार दिया गया। तेज बहादुर पाल, जयशंकर पाल, रामयज्ञ पाल, अखिलेश प्रकाश पाल, बच्चन पाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता आरएन पाल और संचालन बीएल एवं सुभाष पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर त्रिवेणी, सोहन पाल, संतलाल पाल, हरिओम, अरविंद, विनय, प्रेम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, धर्मराज पाल, नीलम, कमलावती, पुष्पा, रेखा, राम सहारे, अर्पित कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed