{"_id":"59e8b79f4f1c1bf4688b675d","slug":"11508423583-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय चरण: 1900 किसानों के खाते में जाएंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय चरण: 1900 किसानों के खाते में जाएंगा
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋणमोचन योजना में तीसरे चरण के 1900 किसानों के खाते में कर्जमाफी के लिए 18 करोड़ भेजा जाएगा। प्रशासनिक स्तर से प्रमाणपत्र वितरण की तिथि निर्धारित कर ली गई है। 23 अक्टूबर को भदोही और ज्ञानपुर जबकि 24 अक्टूबर को औराई तहसील में समारोह का आयोजन कर किसानों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र में शामिल कर्जमाफी की कवायद सरकार बनने के बाद ही शुरू हो गई। हालांकि कैबिनेट बैठक के करीब दो माह बाद जिलास्तर पर एक लाख तक का ऋण लेने वाले किसानों की सूची तैयार की गई। करीब डेढ़ माह के दौरान दो चरणों में करीब नौ हजार किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया गया। तृतीय चरण में शामिल 1900 किसानों को लाभ देने प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। दीपावली के बाद तीनों तहसीलों के किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। 23 अक्टूबर को ज्ञानपुर तहसील में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भदोही तहसील में समारोह होगा जबकि 24 अक्टूबर को औराई तहसील में विधायक किसानों को प्रमाणपत्र देंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरित करने की तिथि निर्धारित की गई है। 1900 किसानों का 18 करोड़ कर्ज माफ होगा। बताते चलें कि शासन के निर्देश पर जिले में 22 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया था। पहले चरण में साढ़े तीन हजार और दूसरे चरण में साढ़े चार हजार किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया गया। तीसरे चरण में अब करीब दो हजार किसान लाभान्वित होंगे। तीनों चरणों में मिलाकर कुल 11 हजार किसान लाभ पा सके। करीब 10 हजार से अधिक किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए।