फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हरी सब्जियों के दाम ने छुआ आसमान

हरी सब्जियों के दाम ने छुआ आसमान

Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरी सब्जियों के दाम ने छुआ आसमान
हरी सब्जियों के दाम ने छुआ आसमान
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। गर्मी का कहर सब्जी की खेती को प्रभावित कर ही रहा था कि पिछले तीन दिनों से लगातार जारी रिमझिम बारिश और बदली के मौसम में सब्जियों की आवक कम होने से मंडियों में सब्जी की कीमतें ऊपर चढ़ गईं हैं। लगभग सभी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। टमाटर का दाम लगभग दोगुना बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

पिछले तीन-चार दिनों से बारिश के असर से सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। सब्जियों की आमद कम होने और कीड़े लगने के मद्देनजर सतर्कता बढ़ गई है। ऐसे में सीधा असर इनके भाव पर पड़ा है। गरीबों की थाली से सब्जियां गायब हो गईं हैं। गर्मी में हरी सब्जियों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। ऐसे में इसके दाम कम होने से इसकी खपत भी अधिक हो जाती है। हालांकि इस बार सब्जियों के मूल्य कम नहीं हुए, लेकिन सामान्य बने हुए थे। ऐसे में आसानी से लोग सब्जियों का जायका ले रहे थे। बारिश से पूर्व यानी एक सप्ताह पूर्व 30 जून तक सब्जियों के जो भाव थे, उनके दाम अब बढ़कर डेढ़ से दो गुने हो गए हैं। पालक, मूली और खीरे के तीन गुना दाम बढ़े हैं। इससे मंडी में सब्जी खरीदने जाने पर दाम सुनकर पांव ठिठक जाते हैं। लेकिन, मजबूरन उन्हें कांट-छांटकर खरीदारी करनी पड़ती है। इससे पिछले तीन चार दिन से लोगों के घरों में सब्जियों को लेकर समस्या हो गई है। टमाटर इतना लाल हुआ है कि उसने सीधे अनार के भाव को चुनौती दे डाली। दो दिन पहले तक 60 रुपये में बिक रहे अनार को पीछे छोड 80 रुपये किलो पहुंच गया। सब्जियों का अनार वास्तविक अनार को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


सब्जियों का रेट चार्ट (रुपया प्रति किलो )
सब्जी अब सप्ताह भर पहले
टमाटर 80 50
आलू 12 10
भिंडी 25 20
करेला 40 25
परवल 60 40
पालक 15 10
खीरा 40 30
धनिया 200 150
मिर्च 45 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed